back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरविंद केजरीवाल आए जेल से बाहर, अब क्या होगी विपक्ष की रणनीति, क्या बदलेगा चुनाव का गणित?

Arvind Kejriwal: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर, अंतरिम जमानत को रुकवाने की पूरी कोशिश की थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 जून 2024 तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें चुनाव प्रचार करने की अनुमति दे दी है। अरविंद केजरीवाल को चुनाव खत्म होने के बाद 2 जून को सरेंडर करना होगा। यानि वापस जेल जाना होगा। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर, अंतरिम जमानत को रुकवाने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार करने के निर्णय का सम्मान किया और उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी।

यह बात तो जनता पर निर्भर करता है कि वह किस पार्टी को पसंद करती है

अब बात करते हैं कांग्रेस और आप के गठबंधन की, क्या अरविंद केजरीवाल के अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने पर विपक्ष को इसका कोई फर्क पड़ेगा या नहीं। यह बात तो जनता पर निर्भर करता है कि वह किस पार्टी को पसंद करती है। अगर उनके जमानत पर बाहर आने से इसका विपक्ष पर कुछ प्रभाव पड़ता भी है तो वह पड़ेगा कांग्रेस और आप के गठबंधन वाली सीटों पर।

दिल्ली में कांग्रेस और आप के गठबंधन में सीट बंटवारे में आप के खाते में 4 सीट और कांग्रेस के खाते में 3 सीट आयी हैं। इसके अलावा कांग्रेस और आप के गठबंधन में कांग्रेस ने सीट बंटवारे में हरियाणा की कुरुक्षेत्र और गुजरात की भरुच लोकसभा सीट आप को दी है। बताना चाहेंगे की आप पंजाब की सभी 13 सीटों में लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। जहां 1 जून 2024 को मतदान होना है। वहीं दिल्ली में 25 मई 2024 को 7 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है।

सबसे ज्यादा उत्साह उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को होगा

अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार में आने से कहीं न कहीं विपक्ष का चुनावी प्रचार जोर पकड़ेगा। जहां अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने चुनाव प्रचार की मुहीम संभाल ली थी। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया था। वह रामलीला मैदान में आयोजित रैली में भी शामिल हुई थी। अब अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार में आ जाने से सबसे ज्यादा उत्साह उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को होगा। वे और जोश के साथ अपने नेता का चुनाव प्रचार में साथ देंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...

टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस प्रकार दी बधाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड...

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...