back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

APP लीगल सेल ने किया दिल्ली की सभी अदालतों में प्रदर्शन करने का आह्वान, कोर्ट ने कहा- गंभीर होंगे इसके परिणाम

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने आबकारी घोटाला मामले में CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी लीगल सेल के दिल्ली की अदालतों में प्रदर्शन के आह्वान पर कड़ी चेतावनी दी है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली हाई कोर्ट ने आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी लीगल सेल के दिल्ली की अदालतों में प्रदर्शन के आह्वान पर कड़ी चेतावनी दी है। कार्यकारी चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि अगर दिल्ली की अदालतों में आज कोई प्रदर्शन होता है तो इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे।

कोर्ट ने कहा कि इसके गंभीर परिणाम होंगे

बेंच ने सवाल किया कि आखिर कोर्ट में प्रदर्शन कैसे किया जा सकता है। दरअसल आज एक वकील ने कार्यकारी चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के लीगल सेल की ओर से आयोजित होने वाले प्रदर्शनों की शिकायत करते हुए हाई कोर्ट को कल आधीरात को पत्र ई-मेल किया है। तब कोर्ट ने कहा कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू किए जाएंगे। कोर्ट को बंधक नहीं बनाया जा सकता। पक्षकारों को कोर्ट परिसर में आने से नहीं रोका जा सकता है। आप किसी के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं।

दिल्ली की सभी अदालतों में प्रदर्शन करने का आह्वान

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के लीगल सेल ने आज कोर्ट परिसर में प्रदर्शन की घोषणा की है। सेल के दिल्ली के अध्यक्ष और दिल्ली बार काउंसिल के उपाध्यक्ष संजीव नसीयर ने बयान जारी कर दिल्ली की सभी अदालतों में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। नसीयर ने कहा है कि दिल्ली की सभी अदालतों में वकील एक जगह जुटेंगे और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे। बयान में कहा गया है कि केजरीवाल को 21 मार्च को एक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया। ऐसे में वकीलों के समुदाय ने तय किया है कि दिल्ली की सभी अदालतों में 27 मार्च को बड़ा प्रदर्शन किया जाए।

केजरीवाल फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं

संजीव नसीयर के मुताबिक वकील दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट, द्वारका कोर्ट, साकेत कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट , तीस हजारी कोर्ट, रोहिणी कोर्ट और राऊज एवेन्यू कोर्ट में प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि केजरीवाल फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...