back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM के स्वच्छता सेवा अभियान से जुड़े अनुराग ठाकुर, वाल्मीकि मंदिर में किया श्रमदान; विपक्ष पर बरसे

Delhi News: केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता सेवा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय राजधानी में स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में श्रमदान किया।

नई दिल्ली, (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता सेवा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय राजधानी में स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में श्रमदान किया। ठाकुर ने महर्षि वाल्मीकि की पूजा-अर्चना कर दिल्ली एवं देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर मीडिया से चर्चा में कहा कि श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है। भगवान श्रीराम के आगमन की खुशी और प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरा देश राममय होकर उनके स्वागत के लिए मंदिरों में साफ सफाई कर रहा है। इसी का अनुकरण करते हुए यहां वाल्मीकि मंदिर में साफ सफाई और पूजा अर्चना की।

मीडिया के सामने आने के लिए राजनीति के लिए इनके पास समय है

आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार द्वारा शहर में ‘सुंदरकांड पाठ’ आयोजित करने पर केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में जो कभी कहते थे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएंगे आज भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे है। इनके पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है। मुख्यमंत्री कई बार ईडी से समन जारी होने के बाद पेश नहीं हुए। ईडी के सामने पेश नहीं होते लेकिन मीडिया के सामने आने के लिए राजनीति के लिए इनके पास समय है।

पिछले 10 वर्षों में दिल्ली में मंदिरों और पुजारियों के लिए क्या किया?

उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल दागते हुए पूछा कि मौलवियों को दिल्ली सरकार की ओर से पैसे जाते थे, पर मंदिरों से दूरी बनाकर रखी गई। पिछले 10 वर्षों में दिल्ली में मंदिरों और पुजारियों के लिए क्या किया?

कांग्रेस में उनकी (राहुल गांधी) कोई नहीं सुन रहा: अनुराग ठाकुर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निर्मल खत्री के बयान पर केंद्रीयमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब ये (राहुल) अपनी पार्टी में अन्याय करेंगे और राम भक्तों को राम से दूर रखेंगे तो राम भक्त उनकी बात कैसे सुनेंगे? यही कारण है कांग्रेस में उनकी (राहुल गांधी) कोई नहीं सुन रहा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵