back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत-फ्रांस के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, उपग्रह प्रक्षेपण और विनिर्माण से जुड़े विषयों पर बनी सहमति

France president visit India: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, उपग्रह प्रक्षेपण, विनिर्माण और अन्य क्षेत्रों से संबंधित विषयों पर सहमति बनी है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, उपग्रह प्रक्षेपण, विनिर्माण और अन्य क्षेत्रों से संबंधित विषयों पर सहमति बनी है।

भारत-फ्रांस रक्षा उत्पादन सहयोग पर रोडमैप तैयार

फ्रांस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के संदर्भ में आयोजित विशेष पत्रकार वार्ता में विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को बताया कि भारत-फ्रांस रक्षा उत्पादन सहयोग पर रोडमैप, रक्षा अंतरिक्ष साझेदारी, उपग्रह प्रक्षेपण और टाटा द्वारा एयरबस एच125 और एच130 हेलीकॉप्टर का उत्पादन, स्वास्थ्य, सार्वजनिक प्रशासन और 2026 को भारत, फ्रांस नवाचार वर्ष के रूप में मनाए जाने जैसे मुद्दों पर सहमति बनी है।

फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आया भारत

विदेश सचिव ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आया है। प्रतिनिधिमंडल में विदेश, रक्षा और संस्कृति मंत्री शामिल हैं। इस समय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपने फ्रांसीसी समकक्ष स्टीफन सेजॉर्न से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज राष्ट्रपति मैक्रों ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाम को राष्ट्रपति मैक्रों के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया है।

इमैनुएल मैक्रों ने राजस्थान की समृद्ध और जीवंत संस्कृति का अनुभव किया

इससे पहले गुरुवार को जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने राजस्थान की समृद्ध और जीवंत संस्कृति का अनुभव किया। उन्होंने अंबर किला, जंतर मंतर और हवा महल का भी दौरा किया। इसके बाद जयपुर में ही प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति के बीच रात्रिभोज पर सीमित बातचीत हुई।

इस वर्ष भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं

उल्लेखनीय है कि रणनीतिक साझेदार के रूप में भारत और फ्रांस कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर उच्चस्तर की समानता साझा करते हैं। इस वर्ष भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। प्रधानमंत्री पिछले साल 14 जुलाई को पेरिस में आयोजित बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि थे। राष्ट्रपति मैक्रों ने विगत 9-10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा किया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵