back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले CM योगी, कहा- अयोध्या में राम भक्तों पर न अब गोली चलेगी न कर्फ्यू लगेगा

New Delhi: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में आज रामलला अपने घर विराजमान हुए हैं। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राम मंदिर के अभिषेक समारोह के बाद अयोध्या की पावन नगरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भारत के लोगों का 500 साल पुराना सपना सच हो गया है। उन्होंने कहा कि यह इतिहास में पहली बार है कि एक प्रमुख समुदाय को अपने भगवान को उसका उचित स्थान दिलाने के लिए इतने लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने 1990 में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए कहा कि अब अयोध्या में कोई कर्फ्यू या गोलीबारी नहीं होगी।

1990 के दर्दनाक इतिहास को CM योगी ने किया याद

25 सितंबर 1990 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी ने गुजरात के सोमनाथ से रथ यात्रा निकाली थी। बिहार पहुंचने पर उस समय के बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने लाल कृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा को प्रधानमंत्री वीपी सिंह के कहने पर रोक दी। लेकिन उसके बाद भी कारसेवकों का मनोबल नहीं टूटा।

मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर चलाई थी गोली

उसके बाद उत्तर प्रदेश में जब रथ यात्रा अयोध्या पहुंची। 30 अक्टूबर 1990 को यूपी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने पुलिस को उन कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया जो वीएचपी, आरएसएस और भाजपा के आह्वान पर अयोध्या में एकत्र हुए थे। अक्टूबर 1990 में अयोध्या में दो अलग-अलग गोलीबारी में 17 लोग मारे गए थे। उन्होंने उस घटना को याद करते हुए कहा कि मंदिर के लिए कितने लोगों ने अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने कहा, “संभवत: यह पहला अवसर है जब बहुसंख्यक लोगों को अपने भगवान को उनकी जन्मस्थली में उचित स्थान दिलाने के लिए इतने लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा।” योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि मंदिर वहीं बनाया गया है जहां रामभक्त चाहते थे।

पूरा भारत “अयोध्या धाम” बन गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए अभिषेक समारोह के दौरान राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर मौजूद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा भारत “अयोध्या धाम” बन गया है। CM योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया। CM योगी ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और प्रधानमंत्री के संकल्पों और उनके नेतृत्व की तारीफ की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...