नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर गुरुचरण सिंह आखिरकार घर लौट आए हैं। बता दें कि सिंह 22 अप्रैल, 2024 से लापता थे। जिसके बाद शुक्रवार को वे दिल्ली स्थित अपने सकुशल घर लौट आए हैं। सिंह के घर लौटने के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी उनके घर पहुंचे।
पुलिस पहुंची गुरुचरण के घर
गुरुचरण सिंह के घर पहुंच कर पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की, जिसमें सिंह ने बताया कि वे धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए घर से निकले थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिंह के लापता होने की सूचना मिलने के बाद से उन्हें अमृतसर और लुधियाना जैसे कई शहरों के गुरुद्वारों में खोजने का प्रयास किया गया। तो वहीं सिंह का कहना है कि, उन्हें बाद में एहसास हुआ कि उन्हें अपने घर वापस लौट जाना चाहिए।
सिंह के पिता ने दर्ज करई की गुमशुदगी की शिकायत
गुरुचरण सिंह को आखिरी बार 22 अप्रैल, 2024 को देखा गया था। उनको दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वे राष्ट्रीय राजधानी में हवाई अड्डे तक नहीं पहुंचे। सिंह के पिता ने उन्हें खोजने की काफी कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने गुमशुदगी के चार दिन बाद सिंह के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई। सिंह के पिता ने शिकायत में कहा कि उनका बेटा गुरुचरण सिं, जिसकी उम्र 50 वर्ष, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। साथ ही बताया कि सिंह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट के लिए गए थे। जिसके बाद वे ना तो मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे हैं। सिंह के पिता ने शिकायत में कहा था कि उनके बेटे से फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अपनी शिकायत में सिंह के मानसिक रूप से स्वस्थ होने की पुष्टि की थी और कहा था कि हम उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन अब वह लापता है।
प्रोडक्शन हाउस से भी हुई पूछताछ
शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने गुरुचरण सिंह को खोजने के लिए पूरी कोशिश की। साथ ही एक मीडिया रिपोर्ट से यह भी पता चला था कि पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने तारक मेहता का उलटा चश्मा के सेट का भी दौरा किया और वहां भी किसी प्रकार का सुराग खोजने की कोशिश की। साथ ही सिंह के पूर्व सह-कलाकारों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार शो प्रोडक्शन ने पुलिस का सहयोग करते हुए कहा कि इस हफ्ते दिल्ली पुलिस ने हमारे सेट का दौरा किया और उन अभिनेताओं से बात की जो गुरुचरण सिंह के संपर्क में थे, सभी ने पुलिस के साथ अच्छा सहयोग किया है। सूत्र द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुचरण सिंह के प्रोडक्शन हाउस द्वारा भुगतान किए जाने से संबंधित कुछ अफवाहें भी थीं। लेकिन, पुलिस ने पाया कि अभिनेता का भुगतान बहुत पहले ही कर दिया गया था।
क्या कहना है सिंह का मामले पर
कयास लगाए जा रहे थे कि गुरुचरण सिंह अपने भुगतान में देरी के कारण शो से बाहर हो गए लेकिन सिंह ने साफ लफ्ज़ों में कहा कि हम प्यार मोहब्बत से आगे बढ़ना पसंद करना चाहते हैं। साथ ही बोले कि कुछ अन्य कारण हैं जिनके बारे में वे बात नहीं करना चाहता।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





