नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के चार चरण पूरे हो चुके और सोमवार यानि 20 मई को पांचवे चरण के चुनाव हैं। दिल्ली में चुनाव लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हैं। छठा चरण 25 मई को आयोजित होगा। चुनाव को देखते हुए ही केजरीवाल को तिहाड़ के अंतरिम जमानत मिली है, जिसके बाद अब वे अलग-अलग जगह प्रचार करते हुए नज़र आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी का एक जरूरी चेहरा राघव रड्ढा जो लोकसभा चुनाव के अगाज से पहले ही विदेश गए हुए थे। वह वापस लौट आए हैं। शनिवार को वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे।
क्यों विदेश गए थे राघव रड्ढा
दिल्ली सरकार की तरफ से यह बात काफी पहले ही बता दी गई थी कि राघव चड्ढा अपने इलाज के लिए विदेश गए हुए हैं। उनकी आंखों का इलाज ब्रिटेन में चल रहा था। साथ ही पार्टी ने बताया था कि उनकी हालत गंभीर थी इसलिए वह विदेश इलाज के लिए गए। अगर वह इलाज के लिए नहीं जाते तो आंख की रोशनी भी खो सकते थे। पार्टी का कहना है कि अभी राघव चड्ढा को थोड़ा आराम की जरूरत है। जिसके बाद वह भी पार्टी के लिए चुनावी कैंपेन में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।
दिल्ली में चुनावों से ठीक पहले लौटे राघव चड्ढा
अगले हफ्त 25 मई को दिल्ली में लोकसभा 2024 के चुना है। अभी तक के चरणों को देखें तो महसूस किया गया है कि लोगों का मतदान काफी कम रहा है। लेकिन मतदान करना कितना जरूरी है यह बात राघव चड्ढा बखूबी जानते हैं। अब वह थोड़ा आराम करके अगले हफ्ते दिल्ली में होने वाले चुनावों के लिए रैलियां करेंगे साथ ही चुनावी गतिविधियों में भाग लेगें। राघव के वापस लौट आने से आम आदमी पार्टी की कमर मजबूत हुई है।
पार्टी की मजबूत कड़ी हैं राघव चड्ढा
राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी के उन नेताओं में गिना जाता है जो बीजेपी के खिलाफ तीखे शब्दों में बयान देते हैं। उनके तेज तर्रार तेवर देखते हुए आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर भरोसा जताया था और उन्हें राज्यसभा भेजा गया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




