back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Swati Maliwal Case: AAP ने मालीवाल को बताया BJP का मोहरा, स्वाति ने कहा- कल के आए नेता…बता रहें BJP का एजेंट

Swati Maliwal Case: आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वाति मालीवाल के आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया है। जिसके बाद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में इसका जवाब दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के आरोपों को लेकर आज पार्टी की तरफ से आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वाति मालीवाल के आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया है। और मालीवाल को बीजेपी की साजिश का मोहरा बता दिया। जिसके बाद स्वाति मालीवाल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसका जवाब दे दिया है।

स्वाति मालीवाल एक्स पोस्ट में दिया जवाब

स्वाति मालीवाल ने कहा कि पार्टी में कल के आए नेताओं से 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को BJP का एजेंट बता दिया। दो दिन पहले पार्टी ने PC में सब सच क़बूल लिया था और आज U-Turn ले लिया। ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, मैं अरेस्ट हुआ तो सारे राज़ खोलूँगा। इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है। आज उसके दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक गुंडे को बचाने के लिए पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए। कोई बात नहीं, पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूँ, अपने लिए भी लड़ूँगी। जमकर करैक्टर असैसीनैशन करो, वक़्त आने पर सब सच सामने आएगा!

दिल्ली पुलिस ने किया सीन रीक्रिएशन

गौरतलब है कि आज स्वाति मालीवाल के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के उनके (मालीवाल) के आरोप बेबुनियाद करार दिया। आप की मंत्री ने कहा कि स्वाति मालीवाल बीजेपी की उस साजिश का हिस्सा बनीं जिसका निशाना दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल थे। आतिशी ने आतिशी ने में कहा कि स्वाति मालीवाल सीएम आवास पर बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंच गई थीं, इसलिए उन्होंने रोका गया था। इसके साथ स्वाति मालीवाल की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस की टीम उन्हें लेकर सीएम आवास पर पहुंची थी। सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल पुलिस के साथ तकरीबन आधे घंटे तक रुकीं। दिल्ली पुलिस वहां घटना की जांच के सिलसिले में पूरे मामले के सीन रीक्रिएशन किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता पोर्ट (Kolkata Port) की सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है क्योंकि यहां चौतरफा...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵