back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Swati Maliwal: AAP ने खोला स्वाति मालीवाल के खिलाफ मोर्चा, वीडियो शेयर कर कहा- ये है पूरा सच

New Delhi: आम आदमी पार्टी ने आज सोशल मीडिया पर स्वाति मालीवाल की वीडियो जारी होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी ने आज स्वाति मालीवाल के कथित मारपीट के मामले का वीडियो वायरल होने के बाद प्रतिक्रिया दी है। आप ने कहा कि स्वाति मालीवाल का सच सामने आ गया है। आज दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में स्वाति मालीवाल ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया।

“स्वाति मालीवाल का सच”

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खबर को रिपोस्ट कर लिखा कि “स्वाति मालीवाल का सच।” इस मामले में राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

स्वाति मालीवाल ने दी प्रतिक्रिया

इस मामले का वीडियो वयरल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधि बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके खुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फ़ुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा। जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।

स्वाति मालीवाल का वीडियो वायरल

एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि “स्वाति मालीवाल का वीडियो बाहर आया है, जो की शीशमहल का बताया जा रहा है। जिसमे अरविंद केजरीवाल के PA द्वारा स्वाति मालीवाल की पिटाई की गई थी। यह वीडियो पिटाई के बाद का बताया जा रहा है, जिसमे स्वाति मालीवाल सुनीता केजरीवाल और अरविंद केजरीवाल के PA को गंजा सा.. कह रही है। साथ मे स्वाति मालीवाल द्वारा की गई शिकायत भी लगा रहा हूं।”

बिभव कुमार के खिलाफ केस दर्ज

स्वाति मालीवाल ने 16 मई को केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले का पहला CCTV फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की रफ्तार मीडिया पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो को 13 मई को अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई घटना का बताया जा रहा है। इस वीडियो में स्वाति मालीवाल और बिभव कुमार के बीच हुई बातचीत को देखा जा सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...