back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 6 प्रत्याशी BJP-कांग्रेस से आए

AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम हैं जिनमें से 6 उम्मीदवारों ने BJP और छोड़कर AAP जॉइन की हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है जबकि कुछ ऐसे उम्मीदवार भी हैं जो हाल ही में कांग्रेस और भाजपा जैसी पार्टियों से AAP में शामिल हुए हैं।

सूची में शामिल उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में उम्मीदवारों के और विधानसभा क्षेत्र ये हैं-  

  1. छतरपुर – ब्रह्मा सिंह तंवर
  2. किराड़ी – अनिल झा
  3. विश्वास नगर – दीपक सिंघला
  4. रोहतास नगर – सरिता सिंह
  5. लक्ष्मी नगर – बीबी त्यागी 
  6. बदरपुर – राम सिंह
  7. सीलमपुर – जुबैर चौधरी
  8. सीमापुरी – वीर सिंह धींगान
  9. घोंडा – गौरव शर्मा
  10. करावल नगर – मनोज त्यागी
  11. मटियाला – सोमेश शौकीन

इनमें से 6 उम्मीदवारों ने हाल ही में कांग्रेस या भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की है।

विधायकों के टिकट में बदलाव

आम आदमी पार्टी ने अपने कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट में बदलाव भी किए हैं।

मटियाला – गुलाब सिंह यादव की जगह सोमेश शौकीन को टिकट मिला है।

किराड़ी – ऋतुराज झा की जगह अनिल झा को टिकट मिला है।

सीलमपुर – अब्दुल रहमान की जगह जुबैर चौधरी को टिकट दिया गया है।

अनिल झा और सोमेश शौकीन का आप में शामिल होना

अनिल झा जिन्होंने 17 नवंबर को अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP जॉइन किया था भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व नेता हैं और वे दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं सोमेश शौकीन ने भी हाल ही में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है।

PAC बैठक और चुनाव की तैयारियां

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक दोपहर बाद शुरू हुई। इस बैठक में पार्टी के नेताओं ने चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेता जैसे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, राघव चड्ढा, और गोपाल राय शामिल हुए। 

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में पीने के पानी की गुणवत्ता पर बड़ा संकट, CAG रिपोर्ट में भारी चूक उजागर, जांच में 55 फीसदी सैंपल फेल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में लोगों को मिलने वाले पीने के पानी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। भारत के...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵