back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

200 Crore Cash Recovery: कांग्रेस सांसद के ठिकानों से करोड़ों बरामद, PM बोले- लुट की पाई-पाई लौटानी पड़ेगी…

PM Modi Attacks Congress: झारखंड से कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर छापेमारी में मिले 220 करोड़ रुपये से अधिक के कैश मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर किया बड़ा हमला।

नई दिल्ली, (हि.स.)। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर छापेमारी में मिले 220 करोड़ रुपये से अधिक के कैश मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर किया बड़ा हमला। इसके साथ भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों रुपये मिलने पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी पार्टी है। सभी भ्रष्टाचारी एक-एक करके जेल जाएंगे। इस मुद्दे पर पीएम मोदी ने एक खबर को शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।’ पीएम ने जिस खबर को शेयर किया है उसमें नोटों से भरी कई अलमारियों की तस्वीर देखी जा सकती है।

पीएम ने किया ‘एक्स’ पर पोस्ट

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर छापेमारी में मिले 220 करोड़ रुपये से अधिक के कैश मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला किया है। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखते हुए कहा- ‘‘देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें…जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।’

पूरे विश्व में सबसे भ्रष्टाचारी गांधी परिवार- गौरव भाटिया

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूरे विश्व में सबसे भ्रष्टाचारी गांधी परिवार है। जनता के पैसे से कांग्रेस अपना जेब भर रही है। सब भ्रष्टाचारी एक-एक करके जेल जाएंगे। उन्हें पाई-पाई लौटाना पड़ेगा। भाटिया ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन आईएनडीआईए लूट का गठबंधन है। यह गठबंधन दीमक की तरह हमारे देश को, नागरिक के अधिकारों को खा रहा है। आईएनडीआई के सभी घटक दल भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। उन्होंने पूछा कि विपक्ष को इस छापे में मिल रहे नकदी के बारे में बताना चाहिए, लेकिन इस पर सोनिया गांधी भी चुप हैं। राहुल गांधी की याददाश्त चली गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भी अभी तक कोई एक्शन क्यों नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ चुनाव में महादेव ऐप का मामला उठाया था। छत्तीसगढ़ में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई।

भाटिया ने कहा कि सोरेन को इस्तीफा दे देना चाहिए

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए भाटिया ने कहा कि सोरेन को इस्तीफा दे देना चाहिए। मनरेगा में 550 करोड़ का घोटाला, अवैध खनन में 1500 करोड़ का घोटाला, शराब घोटाला, जमीन घोटाला इतने सारे घोटाले सामने आए हैं। जांच एजेंसियां रेड मारेंगी, सब पैसे निकल आएंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 200 करोड़ रुपये से अधिक बरामद किए गए हैं। छापेमारी में 9 अलमारियां नोटों से भरी पाई गईं और नोटों को गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ीं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...