नई दिल्ली, हि.स.। हाल के चुनावों में विधानसभाओं के लिए निर्वाचित भाजपा के 12 सांसदों में से 10 ने आज संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 2 और सांसद भी जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। इस्तीफा देने वाले सांसदों में 9 लोकसभा से और एक राज्यसभा से हैं। मध्य प्रदेश से जीतने वाले नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक हैं। छत्तीसगढ़ में अरुण साव और गोमती साई ने जीत हासिल की है। राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौर, महंत बालकनाथ, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा ने जीत दर्ज की है। किरोड़ी लाल मीणा राज्यसभा से सांसद हैं।
BJP ने 21 सांसदों को मैदान में उतारा
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी को हाल ही में संपन्न 5 राज्यों में से 3 राज्यों मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बहुमत प्राप्त हुआ था। पार्टी ने अभी इन राज्यों में सरकार गठन को लेकर किसी चेहरे को मुख्यमंत्री तय नहीं किया है। भाजपा ने इस बार के विधानसभा चुनावों में कुल 21 सांसदों को मैदान में उतारा था। इनमें से 12 को जीत हासिल हुई और बाकी 9 सांसद चुनाव हार गए।
इन दोनों नेताओं का नाम मुख्यमंत्री की रेस में भी सामने आ रहा
केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह और सांसद महंत बालक नाथ ने अभी इस्तीफा नहीं दिया। वह जल्द ही इस्तीफा देंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्हें पार्टी संसद में ही रखना चाह रही है। इन दोनों सांसदों का नाम राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की रेस में भी सामने आ रहा है।
क्या कहता है नियम?
नियम के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति एकसाथ विधानसभा और लोकसभा का सदस्य नहीं हो सकता है। यदि कोई सांसद विधानसभा का चुनाव लड़ता है, तो 15 दिन के भीतर उसे सांसदी या विधायकी छोड़नी पड़ती है। केवल 15 दिन तक वह दोनों पदों पर रह सकता है। इसी नियम के तहत भाजपा के 10 सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in
रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp
Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram




