back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्व पर्यटन दिवस: केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा- इंसान को पूरे विश्व की चिंता करनी चाहिए

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को द्वारका सेक्टर-21 में ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ कार्यक्रम के संदेश वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

नई दिल्ली, हि.स.। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को द्वारका सेक्टर-21 में ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ कार्यक्रम का संदेश देने वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक मिशन है, जो वसुधैव कुटुंबकम के मूल्यों पर आधारित है। इसका अर्थ है इंसान को पूरे विश्व की चिंता करनी चाहिए, पूरा विश्व एक परिवार है और यही संदेश हमने जी-20 के मंच से दुनिया को दिया, जिसे पूरी दुनिया ने सराहा।

‘वसुधैव कुटुंबकम’ मंत्र को पूरे विश्व ने सराहा

स्वच्छता अभियान पर उन्होंने कहा कि पर्यटन से कई चीजें आपस में जुड़ी हैं। जैसे स्वच्छता का सभी को ख्याल रखना चाहिए। स्वच्छता अभियान सभी का अभियान है। इसलिए सभी को पर्यावरण का ख्याल रखना चाहिए। अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ मंत्र को पूरे विश्व ने सराहा है। मानवता के मूल्यों को हर पटल पर भारत ने उजागर किया है।

विश्व पर्यटन दिवस मनाने की खास वजह

पहली बार विश्व पर्यटन दिवस 1980 में मनाया गया था। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन ने की थी। 27 सितंबर के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाने की खास वजह थी, क्योंकि इसी दिन 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन को मान्यता मिली थी। इसीलिए यूएनडब्ल्यूटीओ की वर्षगांठ के दिन ‘विश्व पर्यटन दिवस’ मनाने का फैसला लिया गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵