WFI Harassment Case : पहलवानों के समर्थन में आए कांग्रेस नेता सिद्धू, दिल्ली पुलिस की मंशा पर उठाए सवाल

WFI Sexual Harassment Case : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि बृजभूषण शरण पर गंभीर आरोप लगे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर फौरन पूछताछ करनी चाहिए।
पहलवानों के समर्थन में आए कांग्रेस नेता सिद्धू
पहलवानों के समर्थन में आए कांग्रेस नेता सिद्धू

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को जंतर-मंतर पहुंचकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर मामले को समझने की कोशिश की। सिद्धू ने आज ट्वीट कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साझा। उन्होंने कहा कि खेल जगत के सितारे आज सड़कों पर दर-बदर भटकने को मजबूर हैं।

सिद्धू ने दिल्ली पुलिस की मंशा पर उठाए सवाल

 उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण पर गंभीर आरोप लगे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर फौरन पूछताछ करनी चाहिए। सिद्धू ने दिल्ली पुलिस की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पॉस्को के तहत मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे मंशा साफ है कि सरकार बृजभूषण को बचा रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। बृजभूषण को पद से हटाने और उन्हें जेल में डालने की मांग को लेकर खिलाड़ी 09 दिन से जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in