नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के गांधी विहार में UPSC की तैयारी कर रहे युवक की हत्या मामले में तिमारपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दिल्ली के गांधी विहार में UPSC की तैयारी कर रहे 32 वर्षीय युवक रामकेश मीणा की हत्या के मामले पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। जिनकी पहचान 21 वर्षीय अमृता चौहान, 27 वर्षीय सुमित कश्यप और 29 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के निवासी हैं। ये तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
मौके पर आरोपियों के दो मोबाइल जब्त
दिल्ली के गांधी विहार में UPSC की तैयारी कर रहे युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपियों ने युवक का गला घोंटकर हत्या की और फिर घटना को हादसा दिखाने के लिए कमरे में आग लगाई। मौके से मृतक की वस्तुएं और आरोपियों के दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि, 6 अक्टूबर को दिल्ली के गांधी विहार में एक इमारत में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। जांच में झुलसा हुआ शव रामकेश मीणा (32) का पाया गया। पुलिस ने बताया कि, आग लगने से पहले दो युवक और एक युवती इमारत में दाखिल हुए थे।
अमृता चौहान ने कबूल की वारदात
दिल्ली के गांधी विहार में हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामले में तकनीकी जांच में आरोपी अमृता चौहान का लोकेशन घटना स्थल के पास मिला। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि बदला लेने और अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें वापस पाने के लिए उसने पूर्व प्रेमी सुमित और संदीप के साथ मिलकर रामकेश मीणा की हत्या की साजिश रची।
गैस सिलेंडर धमाका कर हादसा दिखाने की कोशिश
आरोपियों ने पहले रामकेश मीणा की गला घोंटकर हत्या की और फिर शरीर पर तेल और शराब डालकर आग लगाई। गैस सिलेंडर से धमाका कर इसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस ने हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग, शर्ट और दो मोबाइल बरामद किए। तीनों आरोपी अब गिरफ्त में हैं।





