back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सूडान में जारी संघर्ष के बीच भारतीयों को निकालने के लिए आपात योजान तैयार : विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सूडान की राजधानी खार्तूम स्थित भारतीय दूतावास काम कर रहा है। हालांकि दूतावास भवन में इस समय कोई कर्मी मौजूद नहीं है।

नई दिल्ली, एजेंसी। विदेश मंत्रालय ने सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए आपात योजना तैयार की है। हालांकि यह संघर्षरत क्षेत्र के हालात पर निर्भर करेगा। फिलहाल वहां फंसे भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे जहां हैं, सुरक्षा की दृष्टि से वहीं रहें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय न्यूयार्क में हैं तथा वे सूडान की स्थिति के बारे में संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटिनियो गुटरेश से विचार-विमर्श करेंगे।

दूतावास भवन में इस समय कोई कर्मी मौजूद नहीं

प्रवक्ता ने कहा कि सूडान की राजधानी खार्तूम स्थित भारतीय दूतावास काम कर रहा है। हालांकि दूतावास भवन में इस समय कोई कर्मी मौजूद नहीं है। भारतीय राजनयिक फंसे हुए लोगों के साथ संपर्क में हैं। भारतीय दूतावास जिस इलाके में है वहां अन्य देशों के राजनयिक मिशन भी हैं तथा उस इलाके में संघर्ष चल रहा है। फिलहाल भारतीय दूतावास को निशाना बनाये जाने की कोई जानकारी नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि सूडान के हालात तनावपूर्ण हैं। हमारा ध्यान भारतीयों की सुरक्षा पर केन्द्रित है तथा उनके साथ विभिन्न माध्यमों से संपर्क कायम है।

सूडान में संघर्ष रत गुटों के बीच 24 घंटे का युद्ध विराम कायम

उन्होंने कहा कि सूडान से भारतीयों को बाहर निकालने के संबंध में हमारी ओर से आपात योजना तैयार की गई है तथा हम पूरी तरह से तैयार हैं। सूडान में संघर्ष रत गुटों के बीच 24 घंटे का युद्ध विराम कायम है। इसके मद्देनजर प्रवक्ता ने कहा कि हमें देखना है कि युद्ध विराम कितने समय जारी रहता है। परिस्थितियों के अनुरूप लोगों को बाहर निकालने का काम हो सकेगा। प्रवक्ता ने कहा कि यह ध्यान रखना होगा कि हवाई अड्डा काम कर रहा है या नहीं तथा सड़क मार्ग से निकासी संभव है या नहीं । सूडान में पिछले कुछ दिनों से वहां की सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच लड़ाई जारी है। इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मारे गए हैं

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵