back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में 16-20 फरवरी तक बंद रहेंगे कई रास्‍ते, स्कूल और रूट होंगे प्रभावित, जाने नई ट्रैफिक व्‍यवस्‍था

दिल्ली में भारत मंडपम में होने वाले AI समिट के कारण राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और VVIP आवाजाही के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक राजधानी के कई हिस्सों में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। यह कदम आगामी एआई समिट के कारण उठाया गया है, जो भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने समिट के दौरान वीवीआईपी आवाजाही को ध्यान में रखते हुए लुटियंस दिल्ली के कई बड़े मार्गों पर रूट डायवर्जन और प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। इस दौरान कुछ स्कूल भी बंद रह सकते हैं और आम यात्रियों को लंबा समय लगने की संभावना है। आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में आने-जाने वालों को पुलिस द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा ताकि आवाजाही सुरक्षित और सुचारू बनी रहे।

भारत मंडपम के 5 किलोमीटर दायरे में 34 स्कूल होंगे प्रभावित

भारत मंडपम के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले कुल 34 स्कूलों पर असर पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता के अनुसार, बच्चों की आवाजाही में कोई परेशानी न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग और ट्रैफिक पुलिस की तरफ से नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इन 34 स्कूलों में से 10 स्कूल बोर्ड परीक्षा केंद्र हैं, जहां लगभग 2,943 छात्र परीक्षा देने आएंगे। चूंकि कुछ स्कूल वीवीआईपी रूट के बेहद करीब हैं, इसलिए वहां ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है। बाकी 24 स्कूलों के आसपास भी जाम और धीमी रफ्तार की समस्या देखने को मिल सकती है। प्रशासन ने छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं करने की बात कही है।

ऑनलाइन क्लास के विकल्प पर हो रहा विचार

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी प्रभावित स्कूलों को सर्कुलर जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था करें। कुछ स्कूल एहतियात के तौर पर नियमित कक्षाओं को ऑनलाइन कराने पर विचार कर रहे हैं, ताकि बच्चों और अभिभावकों को ट्रैफिक से होने वाली असुविधा कम हो सके। हालांकि, परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन व्यवस्था जारी रहेगी, लेकिन छात्रों और अभिभावकों को समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है।

बड़े होटलों के आसपास ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आगामी एआई समिट में देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए दिल्ली के कई प्रमुख होटलों को बुक किया गया है। इन होटलों में ओबेरॉय नई दिल्ली, ताज महल होटल, क्लेरिज, ले मेरिडियन, होटल इंपीरियल, लीला पैलेस नई दिल्ली, ताज पैलेस नई दिल्ली, आईटीसी मौर्या, हयात रीजेंसी, होटल अशोक शामिल हैं। इन होटलों के आसपास सुरक्षा कड़े और ट्रैफिक व्यवस्था विशेष रूप से लागू रहेगी, जिससे सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही प्रभावित हो सकती है। आम लोगों को इन क्षेत्रों से गुजरते समय अतिरिक्त सावधानी रखने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक डायवर्जन: जाने किन रास्तों पर रहेगा असर 

दिल्ली पुलिस ने आगामी एआई समिट के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की चेतावनी दी है। बताया गया है कि मथुरा रोड (चिड़ियाघर–तिलक मार्ग): यातायात बाधित हो सकता है। इस रूट से गुजरने वाले लोग सराय काले खां–आश्रम, रिंग रोड या लाला लाजपत राय मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। सुब्रमण्यम भारती मार्ग पर धीमी आवाजाही संभव है। वैकल्पिक तौर पर आर्कबिशप मार्केरियस मार्ग या महर्षि रमन मार्ग लेने की सलाह दी गई है। भैरों मार्ग से आवागमन करने वालों के लिए रिंग रोड (आईटीओ–आश्रम सेक्शन) और प्रगति मैदान टनल बेहतर विकल्प हैं। इसके अलावा राजेश पायलट मार्ग मार्ग पर भी आवाजाही सीमित रह सकती है। यात्रियों को सफदरजंग मार्ग या अरबिंदो मार्ग से जाने की सलाह दी गई है। 

लुटियंस दिल्ली में रहेगा ट्रैफिक दबाव, वैकल्पिक मार्गों की सूची जारी

आगामी एआई समिट के चलते लुटियंस दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। इनमें अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ, फिरोज शाह रोड, शांति पथ, सत्य मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, सी-हेक्सागन, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग (भीकाजी कामा प्लेस–मोती बाग फ्लाईओवर), सिकंदर रोड शामिल हैं। 

यातायात बाधाओं से बचने के लिए पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं। जिनमें मोतीलाल नेहरू मार्ग, दारा शिकोह मार्ग, तालकटोरा रोड, सैन मार्टिन मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नीति मार्ग, न्याय मार्ग, आरटीआर मार्ग, लोधी रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, मान सिंह रोड शामिल हैं। 

ट्रैफिक पुलिस की सलाह

दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें और जहां संभव हो, मेट्रो या अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। विशेष रूप से परीक्षा देने जा रहे छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले घर से निकलें, ताकि वीवीआईपी रूट और ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान परेशानी न हो। पुलिस के अनुसार, आगामी चार दिनों तक राजधानी के प्रभावित हिस्सों में ट्रैफिक कुछ बदला-बदला रहेगा, लेकिन प्रशासन बेहतर समन्वय और नोडल अधिकारियों की तैनाती के माध्यम से आम लोगों की असुविधा को न्यूनतम रखने का पूरा प्रयास करेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...