back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manipur Violence: मणिपुर के वायरल वीडियो का NCW ने लिया संज्ञान, DGP को पत्र लिख सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Manipur Violence: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और शाम तक और भी दोषियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

नई दिल्ली, हि.स.। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को आयोग की अध्यक्ष ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ वीडियो के प्रसार की अनुमति देने के लिए आयोग ने ट्विटर को भी नोटिस भेजा है।

दोषियों की गिरफ्तारी की संभावना

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और शाम तक और भी दोषियों की गिरफ्तारी की संभावना है। हमने ट्विटर को भी अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो के प्रसार की अनुमति देने के खिलाफ नोटिस दिया है। यह वास्तव में चौंकाने वाली घटना है। आयोग ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया है।

खड़ी भीड़ महिला के साथ हाथापाई भी कर रही

उन्होंने कहा कि राजस्थान और मणिपुर से ऐसी कई घटनाएं सामने आ रही हैं। दोनों घटनाओं के लिए राज्य के प्रशासन के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है। इन घटनाओं के आरोपितों को सजा दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में हिंसा के बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाते दिखाया गया है। साथ ही वहां खड़ी भीड़ महिला के साथ हाथापाई भी कर रही है। इसके साथ भीड़ के कुछ लोग महिला के साथ अभद्रता करते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद महिलाओं के साथ दुष्कर्म होने की बात भी कही जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...