दिल्ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के चार माह पूरे हो गए हैं और इस मौके पर प्रदर्शनकारियों के भारत बंद की तस्वीरें सामने आई हैं। दिल्ली के गाज़ीपुर बॉर्डर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रदर्शनकारी किसान डांस करते दिख रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह सड़कें और रेल पटरियां ब्लॉक की हैं।





