back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विपक्ष की बैठक से पहले केजरीवाल ने रखी शर्त, BJP पर भी लगाए गंभीर आरोप; जानिए क्या कुछ कहा?

सीएम केजरीवाल ने विपक्षी दलों को आगाह करते हुए कहा है कि यदि केंद्र सरकार का प्रयोग दिल्ली में सफल होता है तो वो गैर बीजेपी शासित राज्यों के सरकार का अधिकार भी छीन लेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी दलों से एक बार फिर मदद की मांग की है। सीएम ने 23 जून को बिहार के पटना में होने जा रही गैर भाजपा दलों की बैठक से पहले विपक्षी दलों के नेताओं को चिट्ठी लिखी है। इस पत्र के जरिए उन्होंने आग्रह किया है कि बैठक में सबसे पहले दिल्ली के मामले में केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश पर सभी दलों के रुख और संसद में इसे गिराने को लेकर चर्चा की जाए।

भाजपा राज्यपालों की मदद से चलाएगी सरकार

सीएम केजरीवाल ने विपक्षी दलों को आगाह करते हुए कहा है कि यदि केंद्र सरकार का प्रयोग दिल्ली में सफल होता है तो वो गैर बीजेपी शासित राज्यों के लिए भी ऐसे ही अध्यादेश लाएगी और समवर्ती सूची के विषयों से राज्य सरकार का अधिकार छीन लिया जाएगा। दिल्ली के बाद एक-एक कर अन्य राज्यों से भी जनतंत्र खत्म कर दिया जाएगा और प्रधानमंत्री, राज्यपालों व उपराज्यपालों के जरिए सभी राज्य सरकारें चलाएंगे।

किया सभी का शुक्रिया अदा

केजरीवाल ने सभी गैर बीजेपी दलों को लिखे पत्र में कहा है कि आपने केन्द्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के लोगों का साथ देने का फैसला लिया। इसके लिए आपका तहेदिल से शुक्रिया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर खींचतान जारी है। बीते 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर फैसला देते हुए कानून व्यवस्था, पुलिस और जमीन को छोड़कर सभी मामलों में फैसला लेने का अधिकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार को दे दिया था। वहीं सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के एक हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने 19 मई को इसके खिलाफ अध्यादेश जारी कर दिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीजेपी-सपा की जुबानी जंग के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, सत्ता में आईं तो बंटेगा उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बाद राजनीति गरमा गई है। Mayawati...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵