back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के लाजपत नगर में लगी आग पर केजरीवाल ने अधिकारियों से ली स्थिति की जानकारी

नई दिल्ली, 12 जून ( हि. स.)। राष्ट्रीय राजधानी के लाजपत नगर इलाके में लगी आग पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दमकल अधिकारियों से बात कर पूरी स्थिति की जानकारी हासिल की है। मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर ट्वीट करते हुए कहा कि ‘दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं, राहत और बचाव का काम जारी है। स्थिति पर मैं लगातार नज़र बनाए हूं और दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार सम्पर्क में हूं।’ उल्लेखनीय है कि दिल्ली के लाजपत नगर में भीषण आग लगने से बड़ी-बड़ी कंपनियों की दुकानें चपेट में आ गई हैं।मौके पर ही 30 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं जो आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। फायर ब्रिगेड द्वारा लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग के चलते पूरे इलाके में धुआं-धुआं हो गया है। ऊपर से तेज हवाए चल रही हैं जिसके चलते आग भी लगातार बढ़ती जा रही है। आग के कारण दुकानों के अंदर पड़ा करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵