back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंचायत चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को केजरीवाल ने दी बधाई, कहा ये जश्न मनाने का समय नहीं

नई दिल्ली, 05 मई (हि. स.)।उत्तर प्रदेश में चल रहे ग्राम पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित होने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है। ट्विटर पर बधाई संदेश जारी करते हुए केजरीवाल ने लिखा कि ‘सभी जीतने वाले प्रत्याशियों को बधाई। पर ये समय जश्न मनाने का नहीं है। जो जीते वो भी और जो हारे वो भी – सभी लोग तन, मन, धन से जनता की सेवा करें, लोगों को सहायता पहुँचाए।’ आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली के बाहर हो रहे सभी राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रही है। इसी का नतीजा है कि पार्टी दिल्ली के बाहर लगातार अच्छे परिणाम लेकर आ रही है। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस मौके पर कहा कि ‘प्रदेश की जनता ने साफ कर दिया है कि उन्हें शमशान की राजनीति नहीं चाहिए, उन्हें अस्पताल चाहिए। यूपी के पंचायत चुनावों में जनता ने जो चुनाव परिणाम दिया, वो स्पष्ट संकेत है आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ लोगों में घोर निराशा है।आदित्यनाथ सरकार शमशानों को ढकती रही, ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं किया। ऐसी मुश्किल घड़ी लोगों ने कभी नहीं देखी होगी जो उन्हें आज देखनी पड़ी।’ उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी के 83 जिला पंचायत सदस्य, लगभग 300 प्रधान, 232 बीडीसी सदस्य जीते हैं। लगभग 40 लाख मतदाताओं ने 40 पर विश्वास जताया है। हिन्दुस्थान समाचार/ श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵