back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kargil Vijay Diwas: दिल्ली से कारगिल वॉर मेमोरियल तक महिला सैनिक मोटरसाइकिल रैली कर मनाएगी जीत का जश्न

Kargil Vijay Diwas: मोटरसाइकिल रैली की 25 सदस्यीय टीम में दो वीर नारी शामिल हैं, जिनमें से एक सेवारत अधिकारी है।

नई दिल्ली, हि.स.। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर जीत के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से कारगिल युद्ध स्मारक, द्रास तक ‘नारी सशक्तिकरण महिला मोटरसाइकिल रैली’ शुरू हुई। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने तीनों सेनाओं की महिला मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। थल सेनाध्यक्ष ने ऐसी चुनौतीपूर्ण यात्रा करने के लिए पूरी टीम को सराहा, जो राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है।

25 सदस्यीय टीम में दो वीर नारी शामिल

मोटरसाइकिल रैली की 25 सदस्यीय टीम में दो वीर नारी शामिल हैं, जिनमें से एक सेवारत अधिकारी है। इसके अलावा भारतीय सेना में 10 सेवारत महिला अधिकारी, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना से एक-एक महिला अधिकारी, भारतीय सेना की तीन महिला सैनिक और आठ सशस्त्र अधिकारी हैं। महिलाओं की यह टीम कारगिल युद्ध में सशस्त्र बलों की निर्णायक जीत का जश्न मनाएगी और राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देगी।

टीवीएस मोटर कंपनी के साथ साझेदारी की

यह रैली लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी तय करके 25 जुलाई को द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचेगी। इस दौरान मोटरसाइकिल रैली हरियाणा, पंजाब के मैदानी इलाकों और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचे पहाड़ी दर्रों से गुजरेगी। अपनी यात्रा के दौरान टीम एनसीसी कैडेटों, विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों के छात्रों और वीर नारियों के साथ बातचीत करेगी। इस रैली के लिए भारतीय सेना ने टीवीएस मोटर कंपनी के साथ साझेदारी की है और प्रतिभागी टीवीएस रोनिन मोटरसाइकिल पर सवार होंगे।

नागरिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित

इस अवसर पर आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अर्चना पांडे भी उपस्थित थीं। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर ध्वजारोहण के लिए टीवीएस मोटर कंपनी के प्रमुख व्यवसाय-प्रीमियम और अन्य प्रायोजकों सहित कई सैन्य और नागरिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। रैली के सदस्यों को कार्यक्रम स्थल पर एकत्र हुए लोगों ने प्रेरित और उत्साहित किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...