back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसान नेता राकेश टिकैत ने फिर उठाए सवाल, कहा- ऐसे तो किसान गुलाम बन कर रह जाएगा

किसान नेता टिकैत ने कहा निजी कंपनियों का एकाधिकार भारतीय बीजों पर धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है , "जब बीज बचेगा तब किसान बचेगा।

नई दिल्ली, हि.स.। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बीज पर धीरे-धीरे निजी कंपनियों का एकाधिकार बढ़ता जा रहा है। इसे रोके जाने की जरूरत है। किसान और सरकार को मिलकर स्वदेशी बीजों को भी विलुप्त होने से बचाना होगा।।

टिकैत ने गुरुवार को ”हिंदुस्तान समाचार” से बातचीत के दौरान कहा कि देश में बहुत से किसान भारतीय बीजों का संरक्षण कर रहे हैं और किसानों तक भारतीय बीज उपलब्ध भी करा रहे हैं। ऐसे किसानों को सरकार चिह्नित कर आर्थिक मदद करे। जिससे हमारे पारंपरिक बीज नष्ट होने से बचाए जा सकें। देश में बहुत सारे किसान अपने साधन-संसाधन से स्वदेशी बीजों को किसी तरह संरक्षित कर रहे हैं। ऐसे किसानों को सरकार को आर्थिक मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर निजी कंपनियों के हाथ में हमारे बीज चले गए तो किसान कंपनियों का गुलाम बनकर रह जाएगा।

टिकैत ने कहा कि कुछ किसान जो बीजों का संरक्षण कर रहे हैं उन्हें बीते दिनों राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है। यह अच्छी पहल है। ऐसे सभी किसानों को आर्थिक सहायता भी सरकार की ओर से मिलनी चाहिए। जिससे वह अपने काम में तेजी ला सकें।

टिकैत ने कहा कि हमें बीज पर कंपनियों का एकाधिकार नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि बीज बचेगा तो किसान बचेगा और किसान रहेगा तभी देश खुशहाल हो पाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

राकेश टिकैत की युवा कार्यकर्ताओं से अपील, कहा- धरना देना है तो बोरिया-बिस्तर बांधो, 72 घंटे तक नहीं लौटना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुजफ्फरनगर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने युवा कार्यकर्ताओं को धरना और प्रदर्शन के महत्व...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵