अफ्रीका में कारोबार के अवसर तलाश रही हैं भारतीय कंपनियां : पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को यहां सीआईआई-एग्जिम बैंक के ‘भारत-अफ्रीका वृद्धि साझेदारी’ पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अफ्रीका में व्यापार और निवेश बढ़ाने की भारी संभावनाएं हैं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अफ्रीका में व्यापार और निवेश बढ़ाने की भारी संभावनाएं हैं। भारतीय कंपनियां वहां अवसर तलाश रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों के उद्यमियों को द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक निर्धारित लक्ष्य 200 अरब डॉलर से पार ले जाने के बारे में सोचना चाहिए।

भारतीय कंपनियां तलाश रही अवसर

गोयल ने गुरुवार को यहां सीआईआई-एग्जिम बैंक के ‘भारत-अफ्रीका वृद्धि साझेदारी’ पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अफ्रीका में व्यापार और निवेश बढ़ाने की भारी संभावनाएं हैं। भारतीय कंपनियां इस क्षेत्र में कई अवसर तलाश रही हैं। वे अफ्रीका में आर्थिक वृद्धि को गति देने और नौकरियां पैदा करने में मदद कर सकती हैं।

दोनों देशों का व्यापार 100 अरब डॉलर

गोयल ने कहा कि व्यापार बढ़ाने के मामले में हम अभी अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंचे हैं। भारत आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए अफ्रीका के साथ मुक्त व्यापार समझौता के लिए भी वार्ता कर सकता है। हम अफ्रीका के मित्र एवं भाई के तौर पर काम करते हैं। गौरतलब है कि दोनों क्षेत्रों के बीच द्विपक्षीय व्यापार फिलहाल लगभग 100 अरब डॉलर है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in