अमित शाह की उपस्थिति में हुआ असम और अरुणाचल प्रदेश सीमा विवाद का समाधान

सीमा विवाद को लेकर आज असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और अरुणाचल के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू के बीच एक समझौता ज्ञापन पर यहां गृह मंत्रालय में हस्ताक्षर किए गए।
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में गुरुवार को पूर्वोत्तर के दो राज्यों असम और अरुणाचल के बीच करीब 800 किमी लंबी सीमा से जुड़े विवाद का समाधान करने के लिए करार किया गया। गृहमंत्री ने कहा कि अब पूर्वोत्तर को विकसित, शांत और विवाद मुक्त रखने का सपना साकार हो रहा है।

आजादी के समय हो जाना चाहिए था समाधान

सीमा विवाद को लेकर आज असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और अरुणाचल के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू के बीच एक समझौता ज्ञापन पर यहां गृह मंत्रालय में हस्ताक्षर किए गए। इस क्षण को ऐतिहासिक बताते हुए गृह मंत्री ने कहा कि जिन विवादों का समाधान आजादी के समय हो जाना चाहिए था उनका 75 साल बाद अब समाधान हो रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in