7 राज्यों में लोग गर्मी से परेशान, स्वास्थ्य मंत्री का सख्त निर्देश, कहा- किसी हाल में ना हो लू से किसी की मौत

उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना भीषण लू की स्थिति का सामना कर रहे हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया

नई दिल्ली,हिन्दुस्थान समाचार। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बुधवार को लू से प्रभावित 7 राज्यों में चल रही इनसे संबंधित बीमारियों के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की। राज्यों को गर्मी से संबंधित बीमारियों पर राष्ट्रीय कार्य योजना का अनुपालन करने को कहा गया है। उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी, आवश्यक दवाओं और रसद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी गई है।

कई राज्यों में भीषण लू करना पड़ रहा है सामना

उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना भीषण लू की स्थिति का सामना कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने आज गर्मी से संबंधित बीमारी के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों, राज्य आपदा प्रबंधन मंत्रियों और सात राज्यों के प्रमुख सचिवों/अतिरिक्त मुख्य सचिवों और सूचना आयुक्तों की एक बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में कई लोग रहे उपस्थित

बैठक में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी बघेल और डॉ. भारती प्रवीन पवार उपस्थित थे। नीति आयोग सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल वर्चुअल मोड में उपस्थित थे।

तैयारी सुनिश्चित करने का किया आग्रह

स्वास्थ्य मंत्री ने भीषण लू सहित किसी भी आपदा के प्रभावी प्रबंधन के लिए केंद्र और राज्यों के बीच संयुक्त प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समन्वित कार्रवाइयों से हम निश्चित रूप से यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि लू के कारण कोई मौत न हो। साथ ही, राज्यों से लोगों को समय पर चेतावनी के साथ जमीनी स्तर पर राज्य कार्य योजनाओं को लागू करने और हीटवेव के गंभीर प्रभाव को कम करने के लिए निवारक तैयारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in