Tihar Jail Clash: दिल्ली की तिहाड़ जेल में आपस में फिर भिड़े गैंगस्टर, बुरी तरह घायल हुए बदमाश

यह घटना तिहाड़ जेल के कारागार नंबर-1की है। इस हिंसा में जो कैदी घायल हुए हैं, उन्हें दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय में ले जाया गया है।
दिल्ली की तिहाड़ जेल में आपस में फिर भिड़े गैंगस्टर
दिल्ली की तिहाड़ जेल में आपस में फिर भिड़े गैंगस्टर

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। दिल्ली की तिहाड़ जेल में अभी हाल में ही गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हुई थी। इसके बाद अब दोबारा वहां से हिंसा की खबर निकलर आई है। यहां पर गैंगस्टर के गिरोह आपस में लड़ पड़े। यह घटना तिहाड़ जेल के कारागार नंबर-1की है। इस हिंसा में जो कैदी घायल हुए, उन्हें दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय में ले जाया गया है।

घायल कैदियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मीडिया की खबरों के मुताबिक, आलोक नाम के कैदी ने दूसरे बंदी राहुल पर धारदार चाकू और टाइल से हमला किया, इसी बीच दोनों तरफ के बदमाशों के गुटों में हिंसात्मक झड़प हुई, जिसमें कुछ कैदियों को गंभीर चोटे आईं, इसके बाद उन्हें दिल्ली के पास वाले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हुई थी हत्या

करीब एक महीने पहले कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की दिल्ली के तिहाड़ जेल में हत्या कर दी गई। इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें कैदियों ने टिल्लू ताजपुरिया पर धारदार हथियार से कई हमले किए थे। इस हादसे के बाद कई अधिकारियों का लापरवाही के चलते टांसफर किया गया था।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in