back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे किसान, कहा- नहीं मानी मांग तो देशव्यापी करेंगे आंदोलन

Wrestler Harassment Case : संयुक्त संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से जुड़े एक पदाधिकारी ने कहा कि पहलवानों के समर्थन में किसान संगठन से जुड़े लोग आज जंतर-मंतर आए पहुंचे हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को किसानों का समर्थन मिला है। आज किसान बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचे हैं। इस दौरान किसानों ने वहां पर लगे बैरिकेड्स को भी गिरा दिया और खिलाड़ियों के बीच पहुंच गए।

बृजभूषण शरण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से जुड़े एक पदाधिकारी ने कहा कि पहलवानों के समर्थन में किसान संगठन से जुड़े लोग आज जंतर-मंतर आए पहुंचे हैं। किसान संगठन देश के खिलाड़ियों के साथ हैं। किसान संगठन भी चाहते हैं कि बृजभूषण शरण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए और उनकी फौरन गिरफ्तारी हो।

रैपिड एक्शन फोर्स भी मौके पर मौजूद रही

इसी बीच जंतर-मंतर पर किसानों ने आक्रोश का प्रदर्शन भी किया। बीकेयू सिद्धूपुर संगठन के किसानों ने बैरिकेड तोड़कर बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स भी मौके पर मौजूद रही । हालांकि प्रशासन ने किसी प्रकार के बल का प्रयोग नहीं किया। बीकेयू सिद्धूपुर संगठन के लोगों ने मोदी, योगी और शाह के ख़िलाफ़ नारेबाजी भी की।

मांग नहीं मानी तो देशव्यापी आंदोलन करेंगे

उल्लेखनीय है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कुछ महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। ऐसे में सिंह को सभी पदों से हटाने के लिए खिलाड़ी बीते कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों के समर्थन में अब किसान संगठन भी एकत्र हो रहे हैं। एसकेएम से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर खिलाड़ियों की मांग नहीं मानी गई तो किसान संगठन देशव्यापी आंदोलन करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...