back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुलेआम दिखी ABVP की गुंडई! DUSU की जॉइंट सेक्रेटरी ने पुलिस के सामने अंबेडकर कॉलेज के प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़

दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कॉलेज में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। विश्वविद्यालय छात्र संघ की संयुक्त सचिव दीपिका झा ने कॉलेज के प्रोफेसर सुजीत सिंह को सबके सामने थप्पड़ मार दिया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंबेडकर कॉलेज में एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने कॉलेज के प्रोफेसर सुजीत सिंह को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। घटना कॉलेज के प्रिंसिपल, ज्योति नगर थाने के SHO और अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रोफेसर सुजीत सिंह ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

ABVP सदस्यों पर प्रोफेसर से मारपीट का आरोप


पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, डूसू की संयुक्त सचिव दीपिका झा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कुछ सदस्यों ने प्रोफेसर के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर कॉलेज के अंदर छात्रों के एक समूह को एक शिक्षक पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।

DU शिक्षकों ने की घटना की निंदा


दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई शिक्षकों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि यह शिक्षकों की गरिमा पर सीधा हमला है। एक प्रोफेसर ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि कॉलेज काउंसिल चुनाव में जीत दर्ज करने वाले ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (NSUI) के एक उम्मीदवार की कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) समर्थित एबीवीपी के सदस्यों ने पिटाई की थी।

प्रोफेसर सुजीत कुमार कर रहे थे हिंसा के घटनाओं की जांच


‘डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट’ (DTF) के अनुसार, प्रोफेसर सुजीत कुमार, जो कॉलेज की अनुशासन समिति के संयोजक हैं, हाल ही में कैंपस में छात्रों के बीच हुई हिंसक घटनाओं की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान ही उन पर हमला किया गया, जिसे लेकर शिक्षकों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। शिक्षकों ने दीपिका झा और अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...