नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क। दिल्ली सरकार ने 2026 में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को होली और दिवाली पर मुफ्त LPG एलपीजी (रसोई गैस)सिलेंडर देने की नई योजना मंजूर की है, जिसके लिए लगभग 300 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। लाभार्थियों को राशन कार्ड डेटाबेस के आधार पर चुना जाएगा और सिलेंडर के बराबर राशि डीबीटी के जरिए सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
सरकार ने लगभग 300 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया है।
दिल्ली सरकार ने राजधानी के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए नई कल्याणकारी योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 2026 में पात्र परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। यह योजना खासकर होली और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान लागू की जाएगी, ताकि गरीब परिवारों को आर्थिक राहत मिल सके और स्वच्छ रसोई गैस का उपयोग बढ़े। इस पहल के लिए सरकार ने लगभग 300 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया है।
सब्सिडी वाले सिलेंडर पर अभी अंतिम निर्णय बाकी है।
यह योजना बीजेपी के दिल्ली विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि दिल्ली के गरीब परिवारों को होली और दिवाली पर एक-एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिलेगा, साथ ही 500 रुपये में सब्सिडी वाला सिलेंडर भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि सब्सिडी वाले सिलेंडर पर अभी अंतिम निर्णय बाकी है।
कौन-कौन लाभ उठा पाएंगे?
इस योजना का लाभ दिल्ली के राशन कार्ड धारक परिवारों को मिलेगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आते हैं। लाभार्थियों की पहचान राशन कार्ड डेटाबेस के जरिए की जाएगी और पात्र परिवारों को एक सिलेंडर के बराबर राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाएगी।प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) भारत सरकार की एक पहल है, जो कल्याणकारी योजनाओं के पैसों (जैसे सब्सिडी, पेंशन, छात्रवृत्ति) को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करती है इसकी मदद से लाभार्थियों को पारदर्शिता और समय के साथ लाभ मिलेगा। और लोग अपने नियमित गैस डिस्ट्रीब्यूटर से सिलेंडर खरीद सकेंगे।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, (डीबीटी) के बाद लाभार्थियों को एसएमएस के जरिए अलर्ट भी भेजा जाएगा ताकि उन्हें राशि के उनके खाते में जमा होने की जानकारी मिल सके।
क्यों है यह योजना महत्वपूर्ण?
एलपीजी सिलेंडर घरेलू रसोई गैस के लिए एक साफ, सुरक्षित और आसान ईंधन है, लेकिन बढ़ती कीमतों ने इसे कई गरीब परिवारों के लिए महंगा बना दिया है। इस योजना से गरीब परिवारों के रोजमर्रा के खर्च में कमी आएगी और त्योहारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।
दिल्ली में यह इस तरह की पहली योजना है, और जैसे ही यह लागू होगी, लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे सहायता मिलने लगेगी, जिससे त्योहारों पर गैस खर्च में राहत मिलेगी और घरेलू जीवन आसान बनेगा।




