back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Schools Bomb Threat: एक बार फिर दिल्ली-नोएडा के स्कूलों में बम की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली-नोएडा के स्कूलों में एक बार फिर से बम की धमकी मिली है। इस बार एलकॉन इंटरनेशनल स्कूल को बम की कॉल आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली और नोएडा के स्कूलों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार, 7 फरवरी को एक बार फिर एलकॉन इंटरनेशनल स्कूल (दिल्ली) और शिव नादर स्कूल (नोएडा) को ईमेल के जरिए बम होने की धमकी दी गई। इस सूचना के बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

स्कूल कैंपस में तलाशी अभियान

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता स्कूल पहुंचे और पूरे परिसर की गहन जांच की। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल को खाली करा लिया गया। शिव नादर स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को ईमेल भेजकर स्कूल बंद करने की जानकारी दी। ईमेल में लिखा था,”प्रिय माता-पिता, आज सुबह प्राप्त एक ईमेल धमकी के कारण, हम अपने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद करने के लिए मजबूर हैं। इस संबंध में आपके धैर्य और सहयोग की अत्यधिक सराहना की जाएगी। जो बच्चे पहले से स्कूल पहुंच चुके थे, उन्हें सुरक्षित रूप से घर भेज दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

 पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि धमकी देने वाले व्यक्ति का सुराग मिल सके। दिल्ली और एनसीआर के स्कूलों में पहले भी कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में कुछ अन्य स्कूलों को भी इसी तरह की फर्जी धमकी दी गई थी। पुलिस का मानना है कि यह किसी की शरारत भी हो सकती है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जा रही है। लगातार मिल रही धमकियों के कारण स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया है। इस घटना के बाद अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। वे चाहते हैं कि स्कूलों की सुरक्षा को और मजबूत किया जाए और इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। हालांकि अब तक कोई भी धमकी वास्तविक नहीं निकली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे हल्के में नहीं ले रही हैं। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि दोषियों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

आ गई तारीख! चालान निपटाने का सुनहरा मौका: जानिए दिल्ली में कब, कहां और किस दिन लगेगी नेशनल लोक अदालत और कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आपके वाहन पर ट्रैफिक चालान लंबित हैं और आप कोर्ट के चक्कर लगाने से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵