दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस कम होना राहत की बात : सत्येन्द्र जैन
दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस कम होना राहत की बात : सत्येन्द्र जैन

दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस कम होना राहत की बात : सत्येन्द्र जैन

नई दिल्ली, 26 जुलाई (हि.स.)। देश में जहां कोरोना वायरस के तकरीबन रोज रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं, वहां दिल्ली में हालात में सुधार नजर आ रहा है। दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या कम हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को यह जानकारी दी। जैन ने कहा कि एक्टिव केस कम हुए हैं यह राहत की बात है। हालांकि सतर्क रहने की ज़रूरत है। ढिलाई नहीं बरत सकते हैं। अगर केयर नहीं करेंगे तो बचाव मुश्किल होगा। दिल्ली में संक्रमण काफी हद तक नियंत्रित हुआ है। इसलिए उन्होंने कंटनेमेंट जोन के लिए समय सीमा अधिकतम 15 दिन तय करने की सिफारिश की है। मौजूदा समय में दिल्ली में 704 कंटेनमेंट जोन हैं। जैन ने कहा कि एक दिन में 1142 नए केस आये हैं, कुल 1,29,531 केस हुए हैं। रिकवरी 2137 है जो कि लगभग दोगुनी है। दिल्ली में एक्टिव केस 12,657 हैं। डेढ़ महीने से प्रोग्रेस ठीक चल रही है। पॉजिटिविटी रेट भी 5 प्रतिशत रह गया है। एक समय 30 प्रतिशत से भी ज़्यादा पॉजिटिविटी रेट था। देश में यह दर 10 प्रतिशत से ज़्यादा है, दिल्ली में 5 प्रतिशत के करीब है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कई प्रयास किये हैं, होम आइसोलेशन को मैनेज किया। पल्स ऑक्सीमीटर दिये गये, ये बहुत बड़ी राहत की चीज़ थी कि अपना ऑक्सीजन लेवल खुद से चेक कर सकते हैं। अगर 90 से नीचे आये ऑक्सिजन लेवल तो आप अस्पताल चले जाइये। अस्पतालों में बेड्स के इंतजाम किये। आज अस्पतालों सिर्फ 18 प्रतिशत बेड भरे हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि सीरो सर्वे में करीब 24 फीसद लोगों में एंटीबॉडी पाई गई, यानी ये लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। आगामी सर्वे में यह संख्या 35 से 40 फीसद तक पहुंच सकती है। इसलिए कंटनेमेंट जोन के नियमों की समीक्षा किए जाने की जरूरत है। दरअसल अभी 28 दिन तक कोई संक्रमित नहीं मिलने पर ही कंटेनमेंट जोन को खत्म करने का प्रावधान है। हिन्दुस्थान समाचार /प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in