back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हत्या मामले में फरार ओलंपिक विजेता सुशील पहलवान पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

नई दिल्ली, 09 मई (हि.स.)। छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में पहलवान सागर की हत्या में फरार ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान पर दिल्ली पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुशील पहलवान समेत दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया जाएगा। इसके लिए नोटिस भी तैयार कर लिया गया है। इस बात की आशंका है कि आरोपी विदेश फरार हो सकते हैं। इसी लिए आरोपियों के खिलाफ एलओसी जारी किया जा रहा है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ अन्य लीगल कार्रवाई भी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि वारदात से पहले दिन में भी पहलवानों के दोनों गुटो में झगड़ा हुआ था। मामला फ्लैट पर कब्जे को लेकर ही है। पुलिस ने सुशील पहलवान के ससुर सतपाल और साले से भी पूछताछ की मगर उन्होंने सुशील के बारे में कोई भी जानकारी होने से इन्कार कर दिया। वारदात के वक्त मौके पर ही मौजूद था सुशील जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अभी तक सोनू समेत तीन पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं। तीनों के बयान में समानताएं हैं और तीनों ने ही वारदात के वक्त सुशील पहलवान के मौके पर मौजूद होने की बात कही है। सूत्रों की मानें तो पीड़ितों ने यह भी बताया कि सुशील पहलवान ने भी सागर व उसके साथियों पर भी हमला किया था। वारदात के बाद एक गैंस्टर को किया था फोन सूत्रों की मानें तो वारदात में पहलवान सागर व एक अन्य के ज्यादा चोट आ गई थी। हमलावरों को लगा की अब बात ज्यादा बिगड़ सकती है। घायलों में एक व्यक्ति गैंगस्टर का नजदीकी जानकार था। मामले को मैनेज करने और वारदात में किसी का नाम न आने के लिए ही वारदात में शामिल एक आरोपी ने गैंगस्टर को फोन किया। मगर जब गैंगस्टर को पता चला कि उसके करीबी पर हमला हुआ है तो उसने उल्टा कॉल करने वाले को धमकी देते हुए कहा कि अब बात नहीं, तेरा-मेरा सामना होगा। बता दें कि बीते मंगलवार को छत्रसाल स्टेडियम पर पहलवानों के दो गुट में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में पहलवान सागर, सोनू, अमित समेत पांच लोग घायल हुए थे। इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई। पुलिस को मौके से कुछ गाड़ियां मिली थीं। जिनमें एक दुनाली बंदूक समेत लाठी व डंडे आदि रखे मिले थे। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...