गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, पहलवानों का समर्थन करने जा रही थीं जंतर-मंतर

Wrestler Harassment : दोपहर करीब 4 बजे गीता फोगाट अपने पति के साथ हरियाणा से दिल्ली की तरफ आती देखी गई।
गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में
गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली, एजेंसी। महिला कुश्ती में जाना माना नाम और पदक विजेता गीता फोगाट और उनके पति को बुधवार को सिंघु बॉर्डर में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें बवाना थाने ले जाया गया। गीता फोगाट अपने पति के साथ हरियाणा से दिल्ली की तरफ आ रही थी और दिल्ली पुलिस को आशंका थी कि वह प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन करने जंतर-मंतर जा रही हैं। इसी के चलते उनको हिरासत में लिया गया।

बॉर्डर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था

उल्लेखनीय है कि आज किसानों ने जंतर-मंतर पहुंचने का ऐलान किया था। इसी के चलते सिंधु बॉर्डर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था और लगातार पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 4 बजे गीता फोगाट अपने पति के साथ हरियाणा से दिल्ली की तरफ आती देखी गई। जब पुलिस ने चेकिंग की तो गाड़ी में गीता फोगाट अपने पति के साथ थीं, उसी समय उनको हिरासत में ले लिया।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in