Delhi: JLN Stadium में पंडाल गिरने से हुआ बड़ा हादसा, कई लोग दबे; 8 लोग घायल

New Delhi: दिल्ली के JLN Stadium में आज पंडाल गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें कई लोग के दबे होने की खबर आ रही है। अबतक 8 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।
JLN Stadium
JLN StadiumRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम के गेट नम्बर-2 के पास एक पंडाल गिरने से 8 लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है घटना के दौरान वहां करीब 20 लोग मौजुद थे। सुरक्षा गार्ड ने बताया कि सबसे पहले एक खम्बा गिरा उसके बाद पूरा पंडाल गिर गया। घटनास्थल पर मौके पर दमकल की टीम पहुंची। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव टीम लोगों को बाहर निकालने के अभियान में जुटी है। घटनास्थल पर 20 ऐमबुलेंस मौके पर पहुंची।

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

दिल्ली पुलिस की टीम फौरन जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है। घायलों को सफदरजंग अस्पताल और AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायलों का इलाज जारी है।

इवेंट में शामिल होने गए थे लोग

जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में आज होने वाले एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। तभी अचानक ये हादसा हुआ। इस हमले में किसी के भी मरने की खबर नहीं आई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in