back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के LG ने केजरीवाल को लिखा 15 पन्नों का पत्र, प्रदूषण के मुद्दे पर 11 साल लापरवाही बरतने का लगाया आरोप

दिल्ली के उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल को 15 पन्नों का पत्र लिखकर राजधानी में बढ़ते प्रदूषण और 11 साल की कथित लापरवाही के लिए उनकी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर चिट्ठी के माध्यम से तीखी जंग देखने को मिली है। इस बार मामला और भी तल्ख है, जिसमें निजी आरोप और कड़ी टिप्पणी शामिल है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 15 पन्नों का विस्तृत पत्र लिखा है। इस पत्र में वीके सक्सेना ने न केवल राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया, बल्कि राजधानी की व्यवस्थाओं और 11 साल की कथित लापरवाही को लेकर कई गंभीर खुलासे भी किए। 

दिल्ली LG का केजरीवाल पर हमला

उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में कहा है कि दिल्ली में वर्तमान आपात जैसी परिस्थितियों के लिए उनकी सरकार की “11 साल की उपेक्षा और आपराधिक निष्क्रियता” जिम्मेदार है। पत्र में एलजी ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने दिल्ली की जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया और चुनाव में हार के बाद संवाद के सभी रास्ते बंद कर दिए। इस पत्र ने दिल्ली की राजनीतिक सियासत में नई बहस छेड़ दी है और विवाद के स्वर तेज कर दिए हैं।

LG के पत्र में लगाए ये बड़े आरोप

दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया कि जब केजरीवाल मुख्यमंत्री थे और प्रदूषण के मुद्दे पर उनसे बात की जाती थी, तो केजरीवाल कहते थे कि यह केवल 15-20 दिनों का हंगामा है और मीडिया तथा NGOs बाद में इसे भूल जाएंगे।

वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए भी केजरीवाल की सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 साल में यदि ठोस कदम उठाए गए होते, तो राजधानी में यह स्थिति पैदा नहीं होती। एलजी ने कहा कि AAP केवल बड़े-बड़े ऐलान करती थी, लेकिन काम नहीं होता था। उन्होंने चेतावनी दी कि “आप सबको हमेशा मूर्ख नहीं बना सकते। आपके साथ भी यही हुआ, दिल्ली की जनता ने आपको हरा दिया।

इसके अलावा, वीके सक्सेना ने आरोप लगाया कि चुनाव हारने के बाद केजरीवाल ने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। उन्होंने बताया कि दीपावली की शुभकामना देने के लिए कॉल किया गया था, तब उन्हें यह पता चला कि उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...