back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बढ़ते कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार मुस्तैदः जैन

नई दिल्ली, 03 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। यहां कोरोना संक्रमण 4.1 फीसदी पहुंच गया है। इसे देखते हुए कोरोना परीक्षण अधिक मात्रा में किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में हर दिन 87,505 लोगों के कोरोना परीक्षण किए जा रहे हैं। जो की दूसरे राज्यों की तुलना में पांच गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगर परीक्षण के दौरान किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसके पूरे परिवार का कोरोना परीक्षण कराया जाता है। जैन ने कहा वैसे तो पूरे देश में कोरोना के मामले बढ़े हैं लेकिन दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 4.1 फीसदी तक पहुंच गया है। ऐसे में कोरना से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस समय दिल्ली में दूसरे राज्यों की तुलना में अधिक कोरोना जांच किए जा रहे हैं। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए और अधिक बेड के इंतजाम किए गए हैं। यहां के निजी अस्पतालों में 25 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए रिक्त रखे गए हैं। उल्लेखनीय है कि देश में शुक्रवार को करीब 90 हजार नए संक्रमितों की पहचान की गई। वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,594 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कुल कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 6,68,814 हो गई है। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵