नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Delhi Traffic Police Advisory: एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी ने गुरुवार को कहा कि एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत व बचाव कार्यों में जुटी हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य में 12 एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई हैं। शाहिदी ने कहा कि दिल्ली में बीती रात से ही राहत व बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ अभी तक 2,500 लोगों को अलग-अलग इलाकों से सुरक्षित निकाल चुकी है।
दिल्ली में स्कूल कालेज बंद
बता दें कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कारण दिल्ली के तटीय इलाकों में जलभराव हो गया है। यमुना में जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने से पैदा हुए हालात के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने गुरुवार को नॉन एसेंशियल सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज को रविवार तक बंद करने का निर्देश दिया है। साथ ही निजी प्रतिष्ठानों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है।
दिल्ली में बाढ़ के बाद इन सड़कों को किया गया बंद
– कश्मीरी गेट मेन रोड रिंग रोड को बंद किया गया
– उफनती हुई यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंच गया है।
– पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है।
– भैरो मार्ग को बंद कर दिया गया है
– आईपी फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग
– कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग
– वजीराबाद ब्रिज और चंदगी राम अखाड़े के बीच बाहरी रिंग रोड
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी करते हुए कहा है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उपरोक्त सड़कों से बचें।




