Delhi Double Murder Case: राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने सिर में मारी गोली

29 वर्षीय ज्योति और 30 वर्षीय पिंकी की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला आरके पुरम थाने का है।
Delhi Double Murder Case
Delhi Double Murder Case

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को आरके पुरम इलाके में बड़ी वारदात हुई। बदमाशों ने दो महिलाओं को सिर में गोली मार दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में हुई दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने अब तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान किशन, गणेश स्वामी, अर्जुन, देव और माइकल के रूप में हुई है।

रविवार की सुबह वारदात को दिया अंजाम

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरुआती जांच में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं सोमवार को दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि हत्यारों का महिला के भाई के साथ पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह थाना आरके पुरम में एक पीसीआर कॉल के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, जहां पुलिस को मालूम हुआ कि 29 वर्षीय ज्योति और 30 वर्षीय पिंकी को गोली मारी गई है।

सीएम केजरीवाल ने घटना पर जताया दुख

दोनों महिलाओं की हत्या से देश की राजधानी दिल्ली में सनसनी फैल गई है। वहीं इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in