back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DDA का बड़ा कदम: हर बुधवार साइट इंजीनियर करेंगे फ्लैट निवासियों की जनसुनवाई, पानी-बिजली की समस्या होगी दूर

DDA ने फ्लैट निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर बुधवार साइट-लेवल जनसुनवाई शुरू की है जिसमें साइट इंजीनियर सीधे शिकायत सुनकर कार्रवाई करेंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) ने फ्लैट निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर बुधवार साइट-लेवल जनसुनवाई शुरू की है जिसमें साइट इंजीनियर सीधे शिकायत सुनकर कार्रवाई करेंगे। जनसुनवाई दोपहर 2:30 से 4 बजे तक होगी और इसमें पानी, बिजली, सीवर, मरम्मत, अलॉटमेंट व हैंडओवर जैसी सभी शिकायतें शामिल होंगी।

साइट इंजीनियर सीधे तौर पर शिकायतें सुनकर उनका समाधान करेंगे

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने फ्लैट निवासियों के लिए राहत की खबर दी है। अब डीडीए के फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को रोज़मर्रा की समस्याओं के लिए डीडीए ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डीडीए ने एक नई व्यवस्था लागू करते हुए हर बुधवार साइट-लेवल जनसुनवाई शुरू करने का फैसला लिया है, जिसमें साइट इंजीनियर सीधे तौर पर शिकायतें सुनकर उनका समाधान करेंगे।

हर बुधवार 2:30 से 4 बजे तक जनसुनवाई

डीडीए के हाउसिंग डिप्टी डायरेक्टर चिन्मय चक्रवर्ती ने 19 जनवरी को एक आधिकारिक सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर के अनुसार यह जनसुनवाई हर बुधवार दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी।

पानी, बिजली, सीवर, मरम्मत सहित सभी शिकायतों का समाधान

जनसुनवाई में फ्लैट्स से जुड़ी सभी बुनियादी और तकनीकी समस्याओं पर सुनवाई होगी, जिनमें शामिल हैं।

पीने के पानी की आपूर्ति में बाधा

सीवर, ड्रेनेज और गंदे पानी की निकासी

फ्लैट्स की मरम्मत और नियमित मेंटेनेंस

इलेक्ट्रिकल और स्ट्रक्चरल समस्याएं

हाउसिंग स्कीम से जुड़े लंबित मामले

फ्लैट की पोज़िशन, अलॉटमेंट और हैंडओवर से संबंधित शिकायतें

जमीनी स्तर पर समाधान, पारदर्शिता और जवाबदेही

डीडीए अधिकारियों का कहना है कि इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर और कम से कम समय में करना है। साइट इंजीनियरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शिकायतों को केवल दर्ज न करें, बल्कि समाधान की स्पष्ट समय-सीमा तय करते हुए कार्रवाई शुरू करें। अब तक फ्लैट निवासियों को अलग-अलग विभागों के बीच भटकना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत वे सीधे अपने साइट के जिम्मेदार इंजीनियर से संपर्क कर सकेंगे, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों बढ़ेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵