Sawan Somwar 2023: देश के शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवार पर आस्था का सैलाब

Sawan Somwar 2023: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने तड़के गंगा नदी में पावन स्नान किया।
Sawan Somwar 2023
Sawan Somwar 2023

नई दिल्ली, हि.स.। देशभर के शिव मंदिरों और देवालयों में आज आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सोमवती अमावस्या और सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर महिलाएं पुरुष एवं बच्चे भगवान शंकर को जल और बेल पत्र चढ़ाने के लिए कतारबद्ध हैं।

काशी विश्वनाथ में भी उमड़ी भक्तों की भीड़

उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने तड़के गंगा नदी में पावन स्नान किया। सावन के दूसरे सोमवार पर विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में लोग भगवान विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी पहुंचे हैं। चित्रकूट में सोमवती अमावस्या पर पयस्वनी नदी में स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग दूरदराज से पहुंचे हैं।

झारखंड के देवघर में कावंड़ यात्रियों का हुजूम

सावन के दूसरे सोमवार पर झारखंड के देवघर में भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री और शिव भक्त पहुंचे। उन्होंने बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में माहौल शिवमय है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in