back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना का कहर जारी : कब्रिस्तान में नहीं मिली जगह तो हिंदू रीति से हुआ दो ईसाइयों का अंतिम संस्कार

नई दिल्ली, 13 मई (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलाम है कि दिल्ली के कब्रिस्तान में अब जगह की कमी होने लगी है। ऐसे में कब्रिस्तान में जगह न मिलने पर गाजीपुर श्मशान घाट में दो ईसाइयों का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया गया है। जानकारी के अनुसार, गाजीपुर श्मशान घाट के मुख्य पुजारी सुशील ने बताया कि गाजीपुर श्मशान घाट में बीते कुछ दिनों के दौरान कोरोना से मरने वाले दो ईसाइयों का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया गया है। कब्रिस्तान में जगह ना मिलने के कारण इनके परिजनों ने श्मशान घाट पर संपर्क किया था। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार कराया गया। अंतिम संस्कार कराने से पहले उनके परिवार से लिखित में प्रार्थना पत्र दिया, ताकि भविष्य में कोई विवाद ना पैदा हो। इसके साथ ही राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जहां इनकी मौत हुई थी, वहां से भी डॉक्यूमेंट मंगाए गए थे। परिजनों की रजामंदी मिलने के बाद पूरे विधि विधान से गाजीपुर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ‘कुछ अस्थियां दफनाई गईं तो कुछ हुईं प्रवाहित’ श्मशान घाट के मुख्य पुजारी सुशील ने बताया कि पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार होने के बाद अगले दिन दोनों मृतक के परिजन श्मशान घाट आए और पूरे विधि विधान से फूल(अस्थियां) चुनने की प्रक्रिया पूरी की गई। फूल चुनने के बाद उनके परिजनों द्वारा उन्हें यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया गया तो कुछ फूलों को नजदीकी कब्रिस्तान में दफना दिया गया। पुजारी ने बताया कि दो ईसाइयों का अंतिम संस्कार उनके परिवार की रजामंदी से हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

मंदिर और कई चीजों में छूट: जानिए किस देश में हिंदुओं को मिलते हैं विशेष अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि मुस्लिम-बहुल देशों में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं को समान अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता नहीं मिलती।...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...