back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karnataka Election 2023: कांग्रेस की सरकार बनना तय, कार्यकर्ताओं में जश्न, ‘बजरंग बली’ पहुंचे कार्यालय

Karnataka Election 2023 : कर्नाटक चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आ रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आ रहे हैं। यहां पर इस बार कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती 223 सीटों के रुझान में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को फिलहाल 72 सीटों पर बढ़त दिख रही है। वहीं वहां की क्षेत्रीय पार्टी जनता दल सेक्यूलर जेडीएस को फिलहाल 30 सीट मिलती दिख रही है।

इस प्रकार है सीट का गणित-

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक में सम्पन्न हुए मतदान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था किकि उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने जा रही है। रमेश ने शुक्रवार को कहा कि सभी एग्जिट पोल कांग्रेस को आगे दिखा रहे हैं। अभी तक किसी भी एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत नहीं दिया है। कांग्रेस ने कर्नाटक के क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने की कोशिश की। हम निश्चित रूप से सरकार बनाएंगे।

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों भी रमेश ने अपने बयान में कहा था कि अगर कांग्रेस कर्नाटक में जीत हासिल करती है तो यह उसके लिए ‘सुपर बूस्टर डोज’ की तरह साबित होगी। इसका असर तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम के विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ है। शनिवार को मतगणना होना तय है। इससे पहले दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵