back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Poonch Attack को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर करारा हमला, कहा- चुप्पी बता रही सेना नहीं है प्राथमिकता

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि एक रिपोर्ट में कहा गया था कि तालिबान राजस्व बढ़ाने के लिए हथियारों को बेच रहा है।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले पर मोदी सरकार खामोश हैं। प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जम्मू- कश्मीर के पुंछ में 20 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था जिसमें भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे।

केन्द्र सरकार की प्राथमिकता में सेना नहीं

प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि केन्द्र सरकार पुंछ आतंकी हमले पर चुप्पी बनाए हुए है। इससे पता चलता है कि केन्द्र सरकार की प्राथमिकता में सेना नहीं है। खेड़ा ने कहा कि पुंछ आतंकी हमलों में जो गोलियां इस्तेमाल हुई वो स्टील की बनी हुई थीं। इसे नाटो ने इस्तेमाल किया था।

तालिबान राजस्व बढ़ाने के लिए हथियारों को बेच रहा

वर्ष 2021 में अमेरिका के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद ये गोलियां लश्कर-जैश जैसे आतंकी संगठनों के पास पहुंची हैं। खेड़ा ने कहा कि एक रिपोर्ट में कहा गया था कि तालिबान राजस्व बढ़ाने के लिए हथियारों को बेच रहा है। ऐसा देख जा रहा है इन हथियारों का प्रयोग आतंकी हमारे खिलाफ कर रहे हैं। ऐसे में हमें अपनी अफगानिस्तान नीति के बारे में गंभीरता से सोचने की जरूरत है ।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...