back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- 2000 रुपये के नोट को बंद किया जाना अर्थव्यवस्था के लिए गहरा घाव

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर अर्थव्यवस्था को गहरा घाव दिया है

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। 2000 Note Ban: कांग्रेस पार्टी ने 2000 रुपये के नोट को बंद करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए इसे दूसरी नोटबंदी बताया। साथ ही उन्होंने नोटबंदी करने को लेकर उसकी निष्पक्ष जांच करने की मांग की।

असंगठित क्षेत्र को तबाह किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर अर्थव्यवस्था को गहरा घाव दिया है। इसने पूरे असंगठित क्षेत्र को तबाह कर दिया। छोटे व्यवसाय ठप हो गए हैं और लाखों लोगों की नौकरी चली गई है।

मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए

खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार वर्तमान में 2,000 रुपये के नोट का “दूसरा विमुद्रीकरण” कर रही है। क्या यह गलत फैसले पर पर्दा नहीं है? उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के बैंक नोटों को सिस्टम से वापस लेने का फैसला किया है। अब केंद्रीय बैंक 2,000 रुपये के नए नोट नहीं छापेगा और 30 सितंबर तक पुराने 2,000 रुपये के नोटों को बदलना होगा।

हमारे वेबसाइट पर अन्य ताजा तरीन खबरों को पढ़ने के लिए www.raftaar.in पर जाएं

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...