2024 के चुनाव से पहले कांग्रेस चुनेगी दिल्ली का नया अध्यक्ष, कन्हैया कुमार के अलावा इन तीन नामों पर चर्चा

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि दिसंबर में हुए दिल्ली नगर निगम के चुनाव के बाद डीपीसीसी को नया अध्यक्ष मिलना था, लेकिन किसी वजह से इस प्रकिया में देरी हो गई।
कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार
कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस दिल्ली के नए अध्यक्ष को चुनने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी जल्द ही नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस पार्टी ने बताया कि वो दिल्ली इकाई के अध्यक्ष को नगर निगम चुनाव के बाद चुनने वाली थी, लेकिन इस प्रकिया में देरी गई। हालांकि, पार्टी ने नए अध्यक्ष बनाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि इसमें कन्हैया कुमार, संदीप दीक्षित, अरविंदर सिंह लवली और देवेंद्र यादव का नाम शामिल है।

निगम निगम चुनाव के बाद चुना जाना था नया अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि दिसंबर में हुए दिल्ली नगर निगम के चुनाव के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) को नया अध्यक्ष मिलना था, लेकिन किसी वजह से इस प्रकिया में देरी हो गई। बता दें कि वर्तमान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी का तीन साल का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो चुका है। बताया जा रहा है कि डीपीसीसी के अध्यक्ष के लिए चार नामों पर चर्चा चल रही है। इसमें जेएनयू विश्वविद्याल के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का भी नाम शामिल है जो 2021 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। साथ ही संदीप दीक्षित, अरविंदर सिंह लवली और देवेंद्र यादव भी इस लिस्ट में मौजूद हैं।

कांग्रेस ने कहा- चार नाम पर चल रही चर्चा

कांग्रेस ने बताया, चार नाम हैं जिन पर अध्यक्ष पद के लिए विचार किया जा सकता है। इसमें संदीप दीक्षित, देवेंद्र यादव, अरविंदर सिंह लवली और कन्हैया कुमार के नाम शामिल हैं। एमसीडी चुनाव के बाद डीपीसीसी का नया अध्यक्ष चुना जाना था लेकिन प्रक्रिया में देरी के कारण ऐसा नहीं हो सका।'

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in