back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Letter To CJI: लोकसभा चुनाव से पहले 21 पूर्व न्यायाधीशों ने सीजेआई को लिखा पत्र, जताई न्यायपालिका पर चिंता

Retired Judges Letter To CJI: चंद्रचूड़ को लिखे पत्र में, पूर्व न्यायाधीशों बोले कहा कि वे न्यायपालिका के खिलाफ "गलत सूचना की रणनीति" पर जताई चिंता। लोकतांत्रिक सिद्धांत के लिए बताया हानिकारक।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को 21 पूर्व जजों ने पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कुछ गुटों द्वारा दबाव के चलते न्यायपालिका को कमजोर करने के बढ़ते प्रयासों पर अपनी चिंता व्यक्त की है।

रविवार को लिखे गए इस पत्र में, इन न्यायाधीशों ने कहा कि वे न्यायपालिका के खिलाफ गलत सूचना की रणनीति और जनता की भावनाओं को लेकर चिंतित हैं, जो लोकतांत्रिक सिद्धांतों के लिए हानिकारक है।

CJI DY Chandrachud DY_Chandrachud.png

न्यायिक प्रणाली में जनता के विश्वास को कम करने की हो रही कोशिश

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक हितों और व्यक्तिगत लाभ की रणनीति से प्रेरित होकर न्यायिक प्रणाली में जनता के विश्वास को कम करने की कोशिश की जा रही है। इन 21 पूर्व जजों में सुप्रीम कोर्ट के चार जज शामिल हैं – न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) दीपक वर्मा, कृष्ण मुरारी, दिनेश माहेश्वरी और एमआर शाह। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाइयों ने न्यायपालिका का अनादर किया है।

क्या 21 पूर्व जजों की चिंता?

उनका कहना है कि हम विशेष रूप से गलत सूचना की रणनीति और न्यायपालिका के खिलाफ जनता की भावनाओं को भड़काने के बारे में चिंतित हैं। जो न केवल अनैतिक हैं बल्कि हमारे लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों के लिए हानिकारक भी हैं। उन्होंने कहा, “किसी के विचारों से मेल खाने वाले न्यायिक निर्णयों की चुनिंदा रूप से प्रशंसा करने का चलन है, जबकि उन फैसलों की तीखी आलोचना करने का चलन है जो न्यायिक समीक्षा और कानून के शासन के सार को कमजोर नहीं करते हैं।”

कानूनी प्रणाली की पवित्रता और स्वायत्तता संरक्षित रहें

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने न्यायपालिका से “ऐसे दबावों” के खिलाफ कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कानूनी प्रणाली की पवित्रता और स्वायत्तता संरक्षित रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...