back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: नौकरी से हटाने और बकाया वेतन की मांग को लेकर धरना पर बैठे सिविल डिफेंस कर्मचारी

Civil defense employee: दिल्ली की डीटीसी की बसों में मार्शल के पदों पर तैनात सिविल डिफेंस के कर्मचारी सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। कल सिविल डिफेंस कर्मचारियों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली की डीटीसी की बसों में मार्शल के पदों पर तैनात सिविल डिफेंस के कर्मचारी सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। कल सिविल डिफेंस कर्मचारियों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। एक दिन पहले ही सिविल डिफेंस कर्मचारियों को सचिवालय से हटा दिया गया था।

पिछले 6 से 7 महीना से नहीं मिला वेतन

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 6 से 7 महीना से हमें वेतन नहीं मिला है। हमारे घर का खर्चा नहीं चल रहा है। हम सड़क पर आ गए हैं। सरकार हमारी मांगें नहीं सुन रही है सिर्फ सरकार हमारे साथ राजनीति कर रही है और हमें लॉलीपॉप पकड़ा दिया जा रहा है।

दिल्ली में सियासत गरम

इधर, सिविल डिफेंस कर्मचारियों को लेकर राजधानी दिल्ली में सियासत गरमाई हुई है। दिल्ली सरकार ने प्रदर्शन कर रहे सिविल डिफेंस कर्मचारियों को होमगार्ड बनाने की बात कही है। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि जो सिविल डिफेंस कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।

हम इन्हें होमगार्ड की नियुक्ति देना चाहते है

हमने उन लोग को एक प्रस्ताव भेजा है और हम इन्हें होमगार्ड की नियुक्ति देना चाहते हैं। प्रदर्शन कर रहे सिविल डिफेंस कर्मचारियों का कहना है कि होमगार्ड की बात कहकर सिर्फ हमारे साथ राजनीति हो रही है। अभी जो हमारा मुख्य मुद्दा है हमारा वेतन है, पहले हमें वेतन दिया जाए।

सिविल डिफेंस के कर्मचारियों ने की बकाया वेतन की

सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे सिविल डिफेंस के कर्मचारी आशु ने बताया कि, “पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है जिसकी वजह से घर का गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है। उनका कहना है कि दिल्ली सरकार ने अभी जो कहा है कि हम होमगार्ड बनाने जा रहे हैं लेकिन हमें होमगार्ड नहीं बना है सिर्फ होमगार्ड बनाने के नाम पर हमारे साथ सियासत खेली जा रही है।”

केजरीवाल आंदोलन से मुख्यमंत्री बने आज उसी आंदोलन से उन्हें चिढ़ हो रही

वहीं, विक्रम कुमार का कहना है कि जिस आंदोलन से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने आज उसी आंदोलन से उन्हें चिढ़ हो रही है। सचिवालय के बाहर हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन दो दिन पहले ही हमें वहां से हटा दिया गया। फिर उसके बाद हम जंतर मंतर गए अब फिर से सचिवालय पर प्रदर्शन करेंगे हमारी मांग है कि हमारा जो पिछला वेतन है वह हमें दिया जाए और जो सरकार एक राजनीति चल रही है सियासत खेल रही है होमगार्ड बनाने के लिए हम होमगार्ड बनना नहीं चाहते।”

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵