back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटनायक ने विपक्षी एकता को दिखाई पीठ, कहा- 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं

प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात पर पटनायक ने कहा कि हमने पुरी में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित ओडिशा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

नई दिल्ली, एजेंसी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में पटनायक ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्षी मोर्चे की संभावनाओं को खारिज कर दिया। पटनायक ने एक सवाल पर कहा, “जहां तक मेरा संबंध है, तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं है।”

पीएए मोदी ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन दिया

प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात पर पटनायक ने कहा कि हमने पुरी में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित ओडिशा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पटनायक ने कहा, मैंने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए बात की थी जिसे हमें पुरी में स्थापित करना है। भुवनेश्वर में अब बहुत अधिक ट्रैफिक हो रहा है इसलिए हम एक विस्तार चाहते हैं। पटनायक ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें इस संबंध में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...